RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मोतिहारी:सभी भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी भाषा में उद्घोषणा को ले प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने सौंपा ज्ञापन।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 11 फरवरी।प्रगतिशील भोजपुरी समाज की ओर से विगत कई वर्षों से भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करके संवैधानिक अधिकार दिलाने हेतु जन अभियान, जनआंदोलन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत कुछ माह पूर्व भी प्रगतिशील भोजपुरी समाज की ओर से मोतिहारी स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल मंत्री को रेलवे स्टेशन में लोक भाषा, जन भाषा ,मातृभाषा भोजपुरी में रेलवे स्टेशन में सभी यात्री उद्घोषणा भोजपुरी भाषा में करने की मांग की गई थी।आज पुनः प्रगतिशील भोजपुरी समाज की ओर से रेलवे स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है जिसमें मांग की गई है कि भोजपुरी भाषा-भाषी क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों में लोक भाषा भोजपुरी में यात्रियों के लिए उद्धोषणा होनी चाहिए। पूरे दुनिया में करीब 20 करोड़ भोजपुरी बोलनेवाले लोग हैं। भोजपुर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में आमजन की जन भाषा, मातृभाषा भोजपुरी में उद्धोषणा भोजपुरी भाषा में नहीं होने से आम भोजपुरी भाषा – भाषियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।भोजपुरी क्षेत्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बिहार के कुल 26 जिले शामिल है यथा पश्चिमी चंपारण,पूर्वीचंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, भदोही,वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजागंज, संत कबीर नगर,बस्ती, सिद्धार्थ नगर जिलो में आम लोगों की भाषा भोजपुरी है । इन जिलों में आने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर उद्धोषणा भोजपुरी में हो तो भोजपुरी भाषा- भाषी लोग न केवल गौरव का बोध करेंगे बल्कि वो अपनी मातृभाषा को अच्छे तरीके से समझ कर सुविधा का लाभ भी उठाएंगे। प्रगतिशील भोजपुरी समाज भोजपुरी क्षेत्र के सभी रेलवे से स्टेशनों में भोजपुरी भाषा में यात्री उद्धोषणा होने की जोरदार मांग करते हुए आज प्रगतिशील भोजपुरी समाज की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल छपरा रेलवे स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से रेल मंत्री को इस आशय का एक ज्ञापन सौपा है।

Related posts

भोजपुर:संगठन सृजन अभियान को घर घर पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य :जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी

rktvnews

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम कॉर्पोरेशन के वैश्विक प्रमुख अरविंद कृष्णा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से क्वांटम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भू-स्थानिक एआई साल्यूशन्स में संभावित संयुक्त सहयोग का पता लगाने के लिए मुलाकात की।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया।

rktvnews

रांची:विश्व यक्ष्मा दिवस 2024 अवसर पर राष्ट्रीय यक्ष्मा के नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सिविल सार्जन राँची डा० प्रभात कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

परिवार के भीतर यौन शोषण के शिकार बच्चों को समर्थन और समझ की जरूरतः जस्टिस हिमा कोहली

rktvnews

Leave a Comment