RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच 17वीं वार्ता का आयोजन।

नई दिल्ली/08 फरवरी।भारतीय नौसेना (आईएन) और फ्रांसीसी नौसेना (एफएन) के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता 6-7 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता रियल एडमिरल निर्भय बापना, एसीएनएस (एफसीआई) और रियल एडमिरल जीन मार्क दुरंडौ, निदेशक इंटरनेशनल एंगेजमेंट्स, फ्रांसीसी नौसेना ने की।
इस वार्ता में दोनों पक्षों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। प्रमुख वार्ताओं में परिचालन, प्रशिक्षण, एसएमई आदान-प्रदान आदि शामिल रहे। दोनों पक्षों ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को भी स्वीकार किया और समुद्री क्षेत्र में सहयोग और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।
स्टाफ वार्ता से इतर, रियल एडमिरल जीन मार्क दुरंडौ, निदेशक इंटरनेशनल एंगेजमेंट्स, फ्रांसीसी नौसेना ने 7 फरवरी 2024 को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की और भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच उच्च स्तर के समन्वय और अंतरसंचालनीयता पर जोर किया। उन्होंने 6 फरवरी 2024 को आईएफसी-आईओआर का भी दौरा किया।

Related posts

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

गढ़वा:खनन क्षेत्र का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शिता एवं मानकों के अनुपालन का दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

बक्सर:पीएल पब्लिक स्कूल, ब्रह्मपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से एशियन मेन्स इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी जे. भागवत राव ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment