RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 07 फरवरी। 09 मार्च को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन के लिए अधिक से अधिक प्रि-काउंसलिंग होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि शमनीय मुकदमों के अधिवक्ताओं की मदद से पक्षकारों के बीच सुलह समझौता कराने का प्रयास करें, पक्षकारों को लोक अदालत के फायदों से अवगत करायें। सभी के सहयोग और प्रयास से हीं लोक अदालत को सफल बनाया जा सकता है।
उन्होंने देशव्यापी अभियान “रिस्टोरिंग द यूथ- 2024” के संबंध में बताते हुए कहा कि जुवेनाइल संबंधित आवेदन का जल्द से जल्द निपटारा कर उन्हें विधिक सेवा उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव से कहा कि किसी भी परिस्थिति में 18 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति जेल में नहीं रहना चाहिए, उसके लिए नियमानुसार कार्य करें।
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत,सुमन कुमार दिवाकर,रविशंकर कुमार,संजय प्रिया,श्रीराम झा और उपेंद्र कुमार,सीजेएम आदि देव,एसीजेएम माधवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार,नागेश प्रताप सिंह,समिता राज,एसडीजेएम करुणानिधि प्रसाद आर्य,मुंसिफ चंद्र बोस कुमार सिंह,सुनील कुमार,प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संजना गांधी,अनुराग तिवारी,काजल सोनावाला,मोहिनी कुमारी और चंदन ठाकुर उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

पटना:स्वास्थ्य-पखवारा में अबतक हुआ 567 मरीज़ों का उपचार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बोहाग बिहू पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से कराएं जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

rktvnews

राष्ट्रपति का दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश।

rktvnews

रायपुर : माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment