RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा व कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने किया हस्ताक्षर।

इस एम.ओ.यू से ललित कलाओं का होगा आदान-प्रदान।

भारतीय संस्कृति का होगा विस्तार, छात्रों को मिलेगा लाभ।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 27 मई‌। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के साथ एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) हुआ है। उक्त एम.ओ.यू. से भारतीय संस्कृति का निश्चित ही विकास होगा, जिसका लाभ दोनों ही विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को होगा। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा व भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर कर भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में बेहतर कदम बढ़ाया है। दोनों ही विश्वविद्यालय संगीत, नृत्य व ललित कला को समर्पित हैं। ऐसे में दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य एम.ओ.यू. से यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न कलाओं का आदान-प्रदान होगा। इसके साथ ही शोधार्थियों को भी अपनी शोधात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होगा। यह एम.ओ.यू. भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा इसके विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसका लाभ विभिन्न कलाओं से जुड़ने वाले कलाप्रेमियों को भी मिलेगा। कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा संगीत, नृत्य व ललित कलाओं के विस्तार को लेकर निरंतर प्रयास कर रही हैं। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ एम.ओ.यू. कर भारतीय संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं। कुलपति डाॅ. शर्मा द्वारा लगभग डेढ़ माह में ही तीन संस्थाओं के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षर किया गया है, जिससे निश्चित ही इन संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

वैश्विक मंच पर सशस्त्र बलों की नारी शक्ति : स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश ने रियाद में वर्ल्ड डिफेंस शो 2024 में अपने उल्लेखनीय संस्‍मरण साझा किए।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीसी के माध्यम से की गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाथ की डोली को दिया कंधा।

rktvnews

25 जनवरी से 29 जनवरी तक अत्यधिक ठंड की संभावना।

rktvnews

Leave a Comment