RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

अयोध्या में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से की चर्चा!सुगम व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश।

अयोध्या/उत्तर प्रदेश (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 29 जनवरी।श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन एवम् दर्शन की और सुगम व्यवस्था तथा बेहतर साफ–सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने श्री राम जन्मभूमि परिसर सहित विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को कम से कम समय में और भी व्यवस्थित रूप से श्री राम लला के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने दर्शन के समस्त मार्गों यथा जन्म भूमि पथ, राम पथ, धर्म पथ आदि सहित सम्पूर्ण अयोध्या धाम में साफ सफाई की नियमित बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में व्यापक वृद्धि हुई है इन सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे अयोध्या धाम आने वाले सभी श्रद्धालु एक सुखद अनुभव लेकर यहां से जाएं। यहां पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाएं ही अयोध्या की छवि को निर्धारित करेंगी। अतः सभी को बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में गमलों एवम् फ्लावरिंग को नियमित व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी समस्त सुविधाओं एवम् गतिविधियों की नियमित मानिटरिंग की जा रही है। इस अवसर पर ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारी एवम् एल एण्ड टी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से ‘‘निसार’’ प्रक्षेपण इसरो के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

मोहाय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर कार्यालय में लगा हर्बल कलर, उपले और गेहूं की बाली का स्टॉल।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

FSSAIका FOASC वेब एप्लीकेशन अब क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट- 2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में 1500 करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति – 15 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

Leave a Comment