RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा का ‘गाँव चलो अभियान’ कार्यशाला का आयोजन।

आरा/भोजपुर 27 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे लोकसभा की तैयारी को लेकर गाँव चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष वरीष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी मे लग चुकी है।हम सभी बिहार के चालीस के चालीस जीतने के संकल्प के साथ काम कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहते है। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा ‘गाँव चलो अभियान’ की शुरुआत की गई है। यह अभियान चार फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा।यह अभियान जो पार्टी के कार्यकताओ द्वारा किया जाना है। इस अभियान मे पार्टी के केन्द्र,प्रदेश,जिला एवं मंडल के सभी प्रमुख कार्यकताओ को 24 घंटा के लिए गाँव मे प्रवास करेंगे। इस अभियान के लिए जिला ,मंडल,स्तर पर एक संयोजक और दो सह संयोजक बनाए गए है। महानगर,नगर निगम,नगर परिषद, नगर पंचायत के प्रत्येक बुथो पर प्रवासी संयोजक बनेंगे। गाँव चलो अभियान का विशेष अभियान9,10,11 फरवरी को होगा।11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का समर्पण दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को अपना समय समर्पण करना है। इसके अलावा प्रत्येक प्रवासी को इस अभियान के समाप्ति के बाद भी लोकसभा चुनाव तक प्रत्येक 15 दिन में एक या दो बार प्रवास पर जाना है।।
वही कार्यशाला मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैऔर एक अनुशासित पार्टी है। भाजपा मे कार्यकताओ के लिए काम करने के लिए बहुत काम होता है। ‘गाँव चलो अभियान’ के तहत। आरा लोकसभा के सभी गाँवो मे कार्यकताओ का प्रवास होगा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि ‘गाँव चलो अभियान’ कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी और सह संयोजक जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा एवं मधु मिश्रा को बनाया गया है।इनके नेतृत्व मे यह अभियान जिले भर मे सफलतापूर्वक चलेगा।प्रत्येक मंडल मे संयोजक और सह संयोजक बना दिया गया है।सभी कार्यकर्ता अपने नजदीक के बुथ और गाँवो मे 24 घंटे के लिए प्रवास करेंगे।
वहीं जिला प्रभारी संजय कुशवाहा ने कहा कि गाँव चलो अभियान के लिए 22 से अधिक करणीय कार्य है,जिसे बुथ स्तर से केन्द्रीय स्तर तक के कार्यकताओ को प्रवास के दौरान करना है।
शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुड़कर प्रवास करने की बात कही।
अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी ने विश्वास दिलाते हुए कही कि यह अभियान भोजपुर जिला मे सफलतम होगा।सभी प्रवासियों की सूची तैयार की जा रही है और मंडलो मे इसके लिए कार्यशाला किया जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष सह दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि यह अभियान लोकसभा की जीत सुनिश्चित करेगा और हम प्रत्येक बुथ पर मजबूती प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,मीरा यादव,महामंत्री पुनम कुशवाहा,मुखिया सुषुमलता, रामदिनेश यादव,अरविन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाऊर, रमेश कुमार कर्ण,धीरज सिंह,संतोष सिंह,निशांत सिंह सेंगर,राहुल सिंह,हरेन्द्र पांडेय, सूर्यभान सिंह,ममता सिंह,विद्यासागर पांडेय,विभु जैन,संध्या सिंह,आशीष कुमार,संजय सिंह,अजय सिंह,जीतु चौरसिया, अशोक सिंह,विरेन्द्र कुमार,रामानुज सिंह,ठाकुर दयाल राम,धनंजय तिवारी, विकास सिंह,आदित्य कुमार,करोड़पति सिंह,राकेश कुमार,कुंदन कुमार सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी शामिल थे।

Related posts

जन्म दिन पर करे हनुमान जी की पूजा:विभू सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सार्वजनिक प्याऊ किए जाएं प्रारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामलीला:अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जल उठा रावण।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

महाकुंभ:डिजिटल प्रदर्शनी में मिल रहा ‘एकता ही समाज का बल है ‘ का संदेश।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भ्रमण कर किया गया अक्षत वितरण।

rktvnews

Leave a Comment