RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

रायपुर : अपने विभागों को डिजीटल प्लेटफार्म पर लायें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर/छत्तीसगढ़ 19 जनवरी।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासन में सुगमता आती है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से गुजरात सरकार के अधिकारियों से जुड़कर गुजरात सरकार के सीएम डैश बोर्ड की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डैश बोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और शिकायत निवारण की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय डाटा गुणवत्ता रेटिंग, वास्तविक समय प्रदर्शन मापन प्रणाली, प्रगति और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डिजीटल भारत के बारे में विशिष्ट सोच रखते हैं। उन्होंने गुजरात के अधिकारियों से कहा कि आपने डैश बोर्ड बनाने में बहुत मेहनत की है। आपके मेहनत का लाभ हमारे राज्य को भी मिले। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता को बढ़ावा देने कार्यात्मक क्षेत्रों में डिजिटल सिस्टम सुनिश्चित करना, डाटा एकीकरण, सरकार के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा सरकारी कार्यालयों की उपलब्धता बढ़ाना वर्तमान समय की मांग है। हम अपने विभागों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लायें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक सिंह, सीईओ छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी रितेश कुमार अग्रवाल, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा होटल ढाबों और अवैध रूप से मदिरापान कराने और करने वालों पर कार्यवाही।

rktvnews

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास एन०एच० 77 का निरीक्षण किया,थाना भवन का किया उदघाटन।

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं – पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित।

rktvnews

यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस में डिस्कवरी और इनोवेशन की एक शानदार यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:रेलवे द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत 100 लीटर बीयर हुआ बरामद।

rktvnews

Leave a Comment