RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

राजस्थान :मतदाता जागरूकता के लिए ई-शपथ अभियान का आगाज – वेबसाइट www.deojaipur.in पर जाकर मतदाता ले सकते हैं ई-शपथ – ई-शपथ के बाद मिलेगा जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर का डिजिटल प्रमाण पत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित

जयपुर/राजस्थान 21 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान एवं प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नित नए नवाचार किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार से ई-शपथ अभियान का आगाज हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आमजन जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर की अधिकृत वेबसाइट www.deojaipur.in पर जाकर मतदान हेतु ई-शपथ ले सकते हैं। ई-शपथ अभियान को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है अभियान के तहत पहले ही दिन 7 हजार से ज्यादा लोगों ने मतदान के लिए ई-शपथ ली।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत ई-शपथ प्रमाण पत्र सरीखा नवाचार किया गया है। जिसके तहत आमजन जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर की अधिकृत वेबसाइट के मेन पेज पर संकल्प पत्र के लिंक पर क्लिक कर नाम एवं मोबाइल नंबर संबंधी जानकारियां दर्ज कर अपना डिजिटल ई-शपथ प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Related posts

चतरा:नगर परिषद चुनाव: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जुलाई 26

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रधानमंत्री के मन की बात से एक नई ऊर्जा के संचार के साथ जनसेवा और प्रगति हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है : दिलीप जायसवाल

rktvnews

झारखंड:गढ़वा डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में समय रहते रोका गया बाल विवाह।

rktvnews

Leave a Comment