RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा:पुरुष नसबंदी सेवा पखवाड़ा के जागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन।

नवादा/बिहार 05 दिसंबर ।04 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक चलने वाले पुरुष नसबंदी सेवा पखवाड़ा के जागरूकता हेतु गांधी इंटर विद्यालय नवादा से साइकिल रैली का आयोजन सोमवार को किया गया , जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी नवादा, एसडीओ नवादा सदर एवं सिविल सर्जन नवादा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया l उद्घाटन के दौरान सदर प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सदर ,जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ,जिला प्रतिनिधि पापुलेशन फाऊंडेशन आफ इंडिया, एवं उनकी टीम के सदस्य , गांधी इंटर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे l
साइकिल रैली का आयोजन पापुलेशन आफ इंडिया नवादा के सहयोग से आयोजित किया गया l इस रैली में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने साइकिल रैली पर स्लोगनों के द्वारा शहर के विभिन्न मुख्य सड़कों से होते हुए भगत सिंह चौक , प्रजातंत्र चौक से होते हुए विजय बाजार होकर गांधी इंटर विद्यालय में समापन हुआ। बच्चों के द्वारा साइकिल रैली में स्लोगन लिखित टी-शर्ट एवं टोपी लगाए तथा हाथों में तखती लिए हुए परिवार नियोजन के नारो के साथ जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया गया।

Related posts

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ‘प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण-IIए’ के हिस्से के रूप में कारवार स्थित नौसेना बेस में नौसेना घाट (नेवल पियर) और आवासीय परिसर का उद्घाटन किया।

rktvnews

पहले अपने गिरेबान में झाँकना सीख लीजिए..!

rktvnews

इंदौर की पहचान उसकी संघर्षशील जनता, अदम्य हौसलों और विकासशील सोच से है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रांची:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन।

rktvnews

भोजपुर: मजदूर दिवस पर आप पार्टी ने मजदूरों के बीच किया जिलेबियों का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए लोकगायक मुक्तेश्वर उपाध्याय।

rktvnews

Leave a Comment