RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने 54वें आईएफएफआई, गोवा में भारतीय सिनेमा के सार को प्रदर्शित करती सीबीसी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

पणजी/गोवा 21 नवंबर।गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सीबीसी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस साल की सीबीसी प्रदर्शनी अत्याधुनिक तकनीक और भविष्य के रुझानों का उपयोग करके भारतीय फिल्मों को प्रस्तुत करने और उनके योगदान को प्रदर्शित करने के सार को दर्शाती है। डिजिटल प्रदर्शनी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आईएंडबी) में केंद्रीय संचार ब्यूरो ने कला अकादमी, पणजी में स्थापित किया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदर्शनी का दौरा किया और इसकी सराहना की। ऐसी प्रदर्शनियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में हर किसी को इतिहास, नई तकनीक और वीएफएक्स जैसे नए प्रयासों को देखने और आभासी वास्तविकता का उपयोग करने व सिनेमा की दुनिया में एक गहन अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा प्रेमियों के लिए अन्वेषण, अनुभव और शिक्षित होने के लिए यह सही जगह है।
इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय भारतीय सिनेमा पर आधारित है, जहां सिनेमा के विभिन्न पहलुओं जैसे महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कारण एवं व्यवहार परिवर्तन, महात्मा गांधी की विचारधारा, प्रेरणादायक युवा, राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय एकता तथा सांप्रदायिक सद्भाव, और क्षेत्रीय भाषाओं एवं संस्कृति पर आधारित सिनेमा को दर्शाया गया है।
इसमें फिल्म प्रेमियों को संवादात्मक (इंटरैक्टिव) डिस्प्ले के जरिए सिनेमा के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यह प्रदर्शनी व्यावहारिक है और यह आकर्षक अनुभव प्रदान करेगी। आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, डिजिटल पज़ल, इमर्सिव रूम, डिजिटल फ्लिपबुक आदि जैसी विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया गया है।
इस प्रदर्शनी में देशभक्ति विषय पर आधारित आजादी से पहले के गीतों का एक खंड भी है। इस खंड में निम्नलिखित गाने शामिल हैं:
वतन से चला है वतन का सिपाही_चांद _1944
ये देश हमारा प्यारा_हमजोली 1946
ऐ हिन्द के सपूतों जागो हुआ सवेरा, फिल्म – कोशिश 1943
ऐ वतन मेरे वतन तुझ पे मेरी जां निसार, गुलामी, 1945
माता माता भारत माता (एचडी)- तकदीर (1943) गीत – नरगिस – मोतीलाल – चंद्र मोहन
दूर हटो ऐ दुनिया वालों- किस्मत पूरा गाना (1943)
चलो सिपाही, करो सफाई_ब्रह्मचारी_1938
चल चल रे नौजवान_बंधन, 1940
हम पंछी हैं आज़ाद_नसीब 1945
दुनिया ना माने_–शांता आप्टे, 1937
भारत प्यारा देश हमारा_मुस्कराहट_1943
है धन्य तू भारत नारी_भारत की बेटी_1936
इस प्रदर्शनी में एक दिलचस्प विशेषता जो पाई जा सकती है वह है एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस मूवी थियेटर का इमर्सिव अनुभव। यह जानना जरूरी है कि कोलकाता का एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस भारत का पहला सिनेमा हॉल था।
इस प्रदर्शनी में प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया है जिससे प्रदर्शनी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सेल्फी के लिए एक एआर बूथ, एक 360 डिग्री रोबोटिक आर्म, एक तीन तरफ वाली एलईडी दीवार समेत अन्य सुविधाएं हैं।
शाम में सिनेमा की थीम पर आधारित दो लेजर शो और एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।
उद्घाटन के अवसर पर ईएसजी की सीईओ अंकिता मिश्रा और पीआईबी, पश्चिम क्षेत्र की महानिदेशक मोनिदीपा मुखर्जी भी उपस्थित थीं।

Related posts

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:खेलो इंडिया अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26

rktvnews

सारण:लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को दें अंतिम रूप: डीएम

rktvnews

वैशाली:डीएम की सख्ती—गोरौल में अवैध पैथोलॉजी लैब पर औचक छापेमारी, 4 पर कार्रवाई की तैयारी।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश के राज्यों की संस्कृति ,परंपरा और हस्तशिल्प का अद्भुत प्रदर्शन।

rktvnews

अहमदाबाद : दिवा और जीत अदाणी ने दिव्यांग महिलाओं के साथ मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह।

rktvnews

Leave a Comment