RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :प्रधानमंत्री ने अनुजा निगम ऋण योजनाओं के लाभार्थियों से किया ऑनलाइन जनसंवाद।

प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का हुआ शुभारंभ।

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड)13 मार्च।आज वंचितों वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के कर कमलो द्वारा प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनमें राशन, आवास, पेंशन और बीमा जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क को चिह्नित करने वाले एक कार्यक्रम से जुडे़। पीएम मोदी ने पीएम सूरज पोर्टल को लॉन्च किया। साथ ही एक लाख लोगों को ऋण राशि भी दी गई।
पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है, जो सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित और जनकल्याण के लिए है। इस पोर्टल के जरिए ऋण सहायता स्वीकृत की जाएगी। इससे पात्र लोगों को ऋण लेने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से लोन ले पाएंगे, जिसमें 15 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और इसी पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। समाज के सबसे वंचित वर्गों का उत्थान करना और सशक्तिकरण उद्धेश्य है। वहीं, इस योजना के अंतर्गत ऋण मुहैया कराया जाएगा।
राष्ट्रीय निगमों (अनुसूचित जाति वर्ग, सफाई कर्मचारी वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) के लाभार्थियों से प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनसंवाद हुआ जिसमें आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में लाभार्थी शामिल हो कर उनकी बातो को सुना और समझा।

Related posts

भोपाल:देश के आदर्श उदाहरण होंगे राष्ट्रीय उद्यानों के पास वन्य जीवों के लिए बनने वाले जू एंड रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय स्तर का फैमिली कैम्प 13 से 15 दिसम्बर तक।

rktvnews

आईआईटी की तर्ज पर मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 फरवरी 26

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

आरा में पृथ्वी दिवस पर यूथ फॉर सेवा द्वारा पंछी बचाव अभियान हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment