RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा:आइसीआइसीआइ बैंक ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली ,यातायात पुलिस नवादा को उपलब्ध कराया।

नवादा/बिहार 27 अक्टूबर।आज समाहरणालय परिसर नवादा से उप विकास आयुक्त नवादा और पुलिस अधीक्षक नवादा ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली ,यातायात पुलिस नवादा को सुलभ कराया।
यह आइसीआइसीआइ बैंक नवादा के द्वारा उपलब्ध कराया गया। इससे नगरीय क्षेत्र नवादा में ट्रैफिक नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके पहले आइसीआइसीआइ बैंक के द्वारा 100 पुलिसकर्मियों को रेनकोट और 100 आम जनता को हेलमेंट प्रदान किया गया है। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए यह आइसीआइसीआइ बैंक के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसके माध्यम से लोगों को जागृत किया जा रहा है,। हेलमेट पहनने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, दो पहिए वाहन में हेलमेट सुरक्षा के लिए दोनों सवारियों के लिए बहुत जरूरी है ।
सड़क दुर्घटना होने पर इससे जीवन की रक्षा होती है।
उप विकास आयुक्त नवादा एवं पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि (मोटरसाइकिल) दो चक्के वाले जो भी गाड़ी चलाते है तो हेलमेट पहन कर ही चलाएं ।
फोर व्हीलर गाड़ी पर सीट बेल्ट अवश्य लगे। सड़क के यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। सावधानी से गाड़ी चलाएं। गाड़ियों को अनावश्यक ओवरटेक नहीं करें। इससे दुर्घटना में कमी आएगी और जीवन की रक्षा होगी। आज इस अवसर पर विकास पांडेय एसडीसी सत्येंद्र प्रसाद जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ‘सागर संपर्क’ डिफरेंशियल ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का उद्घाटन किया।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम: चिकित्सा मंत्री ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा, प्रदेश में 3.33 करोड़ बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 62वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास में एक परिवर्तनकारी अध्याय का प्रतीक है: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार राज्य के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment