RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:मेरठ विस्फोट हादसे में भोजपुर के मृतको के परिजनों से मिला भाजपा भोजपुर प्रतिनिधि मंडल! व्यक्त की शोक संवेदना।

चरपोखरी/भोजपुर 20 अक्टूबर।उतरप्रदेश के मेरठ फैक्ट्री मे हुए विस्फोट में जिले के चरपोखरी प्रखंड के कोयल गाँव के मृतक रूपन साह ,प्रयाग साह, अयोध्या राम, सुनील ठाकुर, के परिजनो से भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की और मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा रोजगार का साधन मुहैया उपलब्ध नहीं कराये जाने कारण लोगों को अपने परिवार के जीवकोपार्जन के लिए प्रवासी मजदूर के रूप में बाहर जाना पड़ता है। जिसमें उनकी जान माल की क्षति उठानी पड़ती है उन्होंने ने कहा कि घटना में मारे गए परिवार बेहद ही गरीब परिवार से अतिपिछड़ा, अनुसूचित समुदाय के लोग हैं जिनके रहने के लिए मिट्टी का घर है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। भाजपा नेताओ ने प्रशासन से उनके परिजनों को उचित मुआवजा के साथ जीविकोपार्जन के लिए सरकारी नौकरी देने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में चरपोखरी मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह,रामदिनेश यादव, अशोक कुमार सिंह, धुर्व ठाकुर आदि नेतागण शामिल थे।

Related posts

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”??

rktvnews

भारतीय रेलवे का तोहफा:दिवाली और छठ की छुट्टियां परिवार के साथ बिताने व काम से 5 हफ़्ते का अवकाश लेने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी।

rktvnews

आंगनबाड़ी सेविकाओं का रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन।

rktvnews

गणराज्य के रूप में भारत की यात्रा।

rktvnews

पिथौरागढ़:युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक के तत्वधान में एक दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

बागपत:बड़ौत के जोहर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय स्वीप जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment