RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से बात की।

नई दिल्ली/19 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से आज टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया।
भारत और इस क्षेत्र के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।
राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने स्थिति के बारे में अपना आकलन साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भारत के दृष्टिकोण की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा।
दोनों नेता संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

Related posts

श्रद्धांजलि सभा में ई.एन के सिंह के गुणों की खूब हुई चर्चा!समाज के प्रति आजीवन समर्पित रहे इंजीनियर साहब:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली।

rktvnews

बिहार की कोसी-मेची अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना की निविदा में भ्रष्टाचार के आरोप; पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल ने की सीबीआई जांच की मांग।

rktvnews

भोजपुर : महाशिवरात्रि पर कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे वृक्षारोपण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 किया लॉन्च:170 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।

rktvnews

Leave a Comment