RK TV News
खबरें
Breaking Newsमंत्री परिषद् बैठक

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में आठ एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अक्टूबर 2023। आज संपन्न मंत्री परिषद की बैठक में कुल आठ एजेंडों पर निर्णय लिए गए। मंत्री परिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में केंद्र प्रायोजित “विशेष आधारभूत संरचना योजना” ( वर्ष 2022 – 26) के तहत विशेष आसूचना शाखा, विशेष कार्य बल एवं उग्रवाद प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण हेतू 37 करोड़ 83 लाख 17 हजार 657 रुपया की नई कार्य योजना की स्वीकृति दी गई।
पंचायती राज विभाग के अंतर्गत बिहार पंचायत सेवा नियमावली, 2010 के नियम – 2, 3, 4 एवं 7 में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।
वित्त विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जी एफ आर, 2017 के नियम – 144 (X1) के संशोधन के अनुरूप बिहार वित्त नियमावली, 1950 के नियम – 30(XX11) को संशोधित करने की स्वीकृति दी गई।
सहकारिता विभाग के अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम 2023 – 24 एवं रबी विपणन मौसम 2024 – 25 में अधिप्रप्ति कार्य हेतू बिहार राज्य सहकारी बैंक को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम / नाबार्ड /अन्य वित्तीय संस्थानों से 8000 करोड रुपये ऋण प्राप्त करने एवं उक्त ॠण के अनुवर्ती उपयोगकर्ता जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को दिए गए ॠणि, पुन: जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा अधिप्राप्ति कार्य में संलग्न सहकारी संस्थाओं को दिए गए ऋण पर राजकीय गारंटी प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

Related posts

भोजपुर:टाई पटना चैप्टर द्वारा डॉ भवेश हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने रात्रि में किया गांगी मोड़ स्थित SST चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन ने बताया, कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ में एड और लॉरेन वॉरेन की जोड़ी दर्शकों के लिए क्यों है इतनी खास।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़िया का किया लोकार्पण,अनीमिया जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया मतदान,मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment