RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

स्वंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली के शहादत दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रृद्धांजलि अर्पित करते नितिश कुमार

पटना/बिहार (अनिल सिंह) 07 जुलाई। आजादी के पहले मतवाले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली की शहादत को आज पूरी श्रद्धा के साथ राज्य में याद किया गया।उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें शत शत नमन किया गया तथा पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहीद पीर अली की शहादत दिवस पर शहीद पीर अली पार्क गांधी मैदान के पास आयोजित राजकीय समारोह में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद पीर अली के चित्र पर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ,वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव ,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ,बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह,बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पीर अली को श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भी देश भक्ति एवं बिहार गीतों को गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts

भोजपुर:वृद्धजन एवं दिव्यांगो की मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को ले कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर के आरा में चैत्र महोत्सव में गंगा अवतरण को कथक कलाकार जीवंत करेंगे…..

rktvnews

पटना: डीएम ने पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने में प्रगति की समीक्षा की ,मिशन मोड में कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

व्यंग्य:जो रगों में ही न दौड़ा, तो फिर सिंदूर क्या है🤪

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment