RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हिंदी बोलियों के समूह की भाषा है : मनोज भावुक

नई दिल्ली,(वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 6 अक्तूबर। “हिंदी की वजह से ही हम संवाद कर पा रहे हैं वर्ना अपने ही आँगन में गूँगे-बहरों की तरह रहते। हिंदुस्तान के तमाम राज्यों को जोड़ती है हिंदी। बातचीत में शुद्ध हिन्दी की मांग नहीं होनी चाहिए। दरअसल हिंदी बोलियों के समूह की भाषा है। बोलियों का विकास हिंदी का विकास है। हिंदी की लड़ाई अंग्रेजी से है, बोलियों से नहीं। इसलिए हिंदी को उसके डायलेक्ट के साथ फलने-फूलने दिया जाय। ”
उक्त बातें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ( एआईसीटीई ) के हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रख्यात साहित्यकार मनोज भावुक ने कही।
इससे पहले एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टी जी सीताराम, उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे, सचिव प्रोफेसर बी आर काकड़े, सलाहकार डॉ. आर के सोनी, डॉ. ममता रानी अग्रवाल और मुख्य अतिथि मनोज भावुक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
फिर भावुक ने हिन्दी के विकास व गिरमिटिया देशों में उसकी यात्रा, तकनीकी शिक्षा और हिंदी, बतौर टेक्नोक्रेट अपने अफ्रीका व यूरोप प्रवास के अनुभव को साझा करते हुए अपनी प्रसिद्ध हिन्दी कविता खिलने दो खूशबू पहचानो, बस तुम अच्छे लगते हो, वसंत आया, पिया न आए गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभागार में उपस्थित पूर्वाञ्चल के लोगों के डिमांड पर मनोज भावुक ने अपनी भोजपुरी गजलें भी सुनाईं- सूरज खड़ा बा सामने आ रात हो गइल और रंग चेहरा के बा उड़ल काहे / चोर मन के धरा गइल बा का ?
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर टी जी सीताराम ने तकनीकी शिक्षा के लिए हिन्दी के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक योजनाओं का जिक्र किया और अपने भाषण का समापन इस वादे के साथ किया कि अगले वर्ष अपनी हिन्दी को और बेहतर करके मिलूँगा।
इस अवसर पर डॉ. आर के सोनी ने हिंदी पखवाड़ा संबंधी रिपोर्ट पेश किया और हिन्दी पखवाड़ा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के 110 विजेताओं को परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर टी जी सीताराम और मुख्य अतिथि मनोज भावुक के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत कराया।
एआईसीटीई के उप निदेशक व पर्यावरण केंद्रित कविताओं के लिए प्रसिद्ध कवि डॉ. निखिल कांत व अवधेश कुमार के संयोजन और हिन्दी अधिकारी रीना शर्मा के सशक्त संचालन में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया।

Related posts

दुमका:दीप प्रज्वलन के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई कार्य-प्रतिबद्धता की शपथ।

rktvnews

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह ,पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक: मुख्यमंत्री

rktvnews

पारिवारिक विवाद में उभय पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर: आरा डीएम से क्यामुद्दीन अंसारी का सवाल,आरा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों से दूरी क्यों ?

rktvnews

पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों की स्थिति, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत-रूस सैन्य सहयोग पर कार्य समूह की चौथी बैठक मॉस्को में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

rktvnews

Leave a Comment