RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा वालों ने पत्रकारों को तो बर्बाद कर ही दिया है अब हमारे पीछे लगे है:नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि रोड मैप की सब तैयारी कर ली गई है। यह बनकर तैयार है, अब इसे लागू करना है। प्रथम कृषि रोड मैप को वर्ष 2008 से हमने शुरू किया था जो वर्ष 2012 तक चला। इस कार्यक्रम के लिए हमने तत्कालीन राष्ट्रपति को बुलाया था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार भी हमने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को बुलाया है। उन्होंने समय दे दिया है, जल्द ही इसकी शुरुआत हो जायेगी। पार्टी में टूट का दावा करने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा वालों ने पत्रकारों को बर्बाद कर ही दिया है, अब हम लोगों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। उन लोगों का केवल प्रचार होता है इसीलिए हमने इन सब बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। भाजपा सांसद सुशील मोदी मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गवर्नर बनने के इच्छुक होने की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनको जो बनना है बन जायें, मेरे लिए क्यों चिंतित हैं। गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू की जयंती पर हम लोग गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आते हैं और उन्हें याद करते हैं। विशेषज्ञों से राय लेकर हम लोगों ने पटना के गांधी मैदान में बापू की विशाल प्रतिमा स्थापित करवाई है।

Related posts

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त, चालक गिरफ्तार।

rktvnews

दानापुर आरपीएफ स्कॉट ने ट्रेन से बरामद की शराब!अज्ञातों ने किया पथराव।

rktvnews

राजस्थान:सांभर उत्सव का शुभारंभ! संभावनाओं को विकसित करके सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाये- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ की स्वाति शर्मा ने अपने किरदार की तुलना उन महिलाओं से की जो सामाजिक मानदंडों और चुनौतियों का कर रही हैं सामना !

rktvnews

भोजपुर:विश्व प्रदुषण नियंत्रण दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय लिया गया संकल्प : डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment