
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मार्च।आज भाकपा–माले का पूर्वी नवादा,व नवादा, जवाहर टोला,बंधन टोला,आरा का द्वितीय एरिया सम्मेलनआरा के पूर्वी नवादा स्थित क्रांति पार्क–कॉ. अशोक सिंह( सभागार) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सम्मेलन की शुरुआत कॉमरेड कृष्णकांत सिंह द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके पश्चात उद्धघाटन कर्ता पार्टी जिला कमिटी सदस्य जीतेन्द्र विद्रोही ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया।
सम्मेलन जिला कमिटी सदस्य एवं पर्यवेक्षक संगिता सिंह और तीन अध्यक्ष मंडल सत्यदेवक्ष कुमार, अनिल वर्मा,व राजु प्रसाद की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
विदाई कमिटी के सचिव कॉमरेड रणधीर राणा ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सम्मेलन ने सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय एरिया कमिटी का गठन किया तथा कॉमरेड रणधीर राणा को पुनः एरिया सचिव चुना।कमिटी के ग्यारह सदस्यों में कामरेड शोभामंडल, सत्यदेव कुमार, अनिल वर्मा,राजु प्रसाद, कृष्णरंजन गुप्ता,राधेश्याम शर्मा, सिकंदर आजम,सुमित कुमार, रणधीर राणा, अजय कुमार और समशेर आलम हैं।
सम्मेलन के उद्घाटनकर्ता भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र विद्रोही, अतिथि में जिला कार्यलय सचिव दीलरज प्रीतम ,बबलू गुप्ता, धनन्जय सिंह थे।
