RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

छात्रा गोली कांड का उद्भेदन,अवैध हथियार के साथ सेल्फी लेने के दौरान खींचा तानी में घटी दुर्घटना!संलिप्त अभियुक्तों को भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव एवं बरामद अवैध हथियार और कारतूस

आरा/भोजपुर 10 अगस्त। 08 अगस्त की दोपहर में छात्रा की घटी गोली की घटना का उद्भेदन भोजपुर पुलिस ने सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नवादा थाना प्रभारी एवं शस्त्र बलों की एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 4अभियुक्तों , श्रीटोला के विकास पासवान,ऋतिक पासवान,जवाहिर टोला के गोलू(काल्पनिक नाम), मुफ्फसिल थाने के महुली गांव के मोनू (काल्पनिक नाम) को अवैध हथियार 1 देशी पिस्टल,1 देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर किया है जिन्होंने अपने बयान में उक्त घटना को स्वीकार किया है। इस संबंध में नवादा थाना में उक्त घटना को लेकर पूर्व से ही मामला दर्ज है अवैध हथियार के मामले में अभियुक्तों से जानकारी हासिल की जा रही है। ज्ञातव हो की आरा के स्थानीय नवादा थाना क्षेत्र के नवादा चूड़ी गली में सेमराव लॉज के पास महादेवा रोड निवासी महेश प्रसाद की पुत्री रोज की तरह अपने विद्यालय बीडी पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद सहेलियों संग घर वापस लौट रही थी जहां लड़के अवैध लोडेड हथियार के साथ सेल्फी ले रहे थे और हथियारों की खींचा तानी में गोली चल गई जो गुजर रही छात्रा के पेट में जा लगी थी जिसमे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे सदर अस्पताल ले जाया गया फिर उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां वो अभी भी इलाजरत है।

Related posts

चंद्रग्रहण:28-29 अक्टूबर को होगा आंशिक चंद्र ग्रहण।

rktvnews

उत्पाद और पेटेंट बनाने वाली अनुसंधान परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक-निजी सहयोगात्मक वित्त पोषण के प्रभाव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन

rktvnews

उपायुक्त ने धानभाषा पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या – 181 और 182 का किया निरीक्षण!मतदाताओं से बात कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2023 के संबंध में ली जानकारी:उपायुक्त, दुमका

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान प्रतिशत बढ़ाने 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में चलाये जायेंगे विशेष मतदाता जागरुकता वाहन।

rktvnews

भोजपुर: अवैध बालू लदे 6 ट्रैक्टरों के साथ तस्करों की गिरफ्तारी।

rktvnews

गिरीडीह :उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CP GRAMS) की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment