RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम रामगढ़ जिला के आधिकारिक वेबसाइट ramgarh.nic.in पर हुआ प्रकाशित।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए 58 अभ्यर्थी।

कुल 248 अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए हुआ था चयन, 21 अभ्यर्थी पाए गए अयोग्य, 6 रहे अनुपस्थित।
=============
RKTV NEWS/रामगढ़(झारखण्ड) 31 जुलाई।रामगढ़ जिला अंतर्गत चौकीदार बहाली के तहत 30 जुलाई 2024 मंगलवार को हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम रामगढ़ जिला के आधिकारिक वेबसाइट ramgarh.nic.in पर प्रकाशित कर दिया गया है। साथ ही दौड़ में सफल सभी अभ्यर्थियों का फोटोग्राफ भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। चौकीदार बहाली के तहत 28 जुलाई को हुई लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 248 अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयन किया गया था जिसमें 21 बच्चे शारीरिक जांच के दौरान अयोग्य पाए गए वहीं 6 अभ्यर्थी दौड़ में अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 221 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया जिनमें 58 अभ्यर्थी 42 पुरुष एवं 16 महिलाएं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए।
गौरतलब होकि 28 जुलाई 2024 को हुई लिखित परीक्षा के परिणाम के संबंध में अगर किसी भी अभ्यर्थी को दावा आपत्ति देनी हो तो उन्हें जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पूर्व में ही सूचित गया गया है कि वैसे अभ्यर्थी 31 जुलाई 2024 संध्या 5:00 बजे तक जिला समाहरणालय अंतर्गत जिला सामान्य शाखा में आकर दावा आपत्ति दे सकते हैं। इसके लिए पूर्व में निर्धारित ₹500 के शुल्क को जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा घटकर ₹200 कर दिया गया है वही सभी अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया गया है कि अगर किसी भी अभ्यर्थी का दावा आपत्ति से संबंधित आवेदन सही पाया जाता है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त 2024 प्रातः 6:00 बजे से रजरप्पा मुख्य मार्ग (फोरलेन शुभारंभ) पर आयोजित किया जाएगा।

Related posts

गिरीडीह:जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए तिसरी प्रखंड में एक दिवसीय विशेष स्पॉन्सरशिप कैंप का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सेवा के संकल्प से प्रारंभ की नि:शुल्क शव वाहन सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला का समापन! संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने प्रशिक्षकों के बीच बांटे प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

भोजपुर: छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने डी एम पहुंचे जगदीशपुर।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चतरा कॉलेज चतरा पहुंच बज्र गृह, मत पत्र गणना कक्ष समेत अन्य का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:भूख हड़ताल पर वीकेएसयू कैंपस में बैठे रहे सेवा निवृत कर्मचारी!26 अक्टूबर से आमरण अनशन पर।

rktvnews

Leave a Comment