RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन।

आरा/ भोजपुर 09 सितंबर।आज दिनांक बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने राज्य सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों को अविलंब राज्य कर्मी का दर्जा दे अन्यथा आन्दोलन और तीव्र किया जायगा। सरकार और उसके गुर्गे जानबूझकर सरकारी शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ उनकी छवि धुमिल कर रहे हैं तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों को बर्बाद कर रहे हैं ताकि निजीकरण का मार्ग प्रशस्त हो सके। पूंजीपतियों की हितैषी सरकारें कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश रच रही हैं।
शिक्षक सरकार की साजिश को नाकाम करेंगे।धरना को राज्य सचिव कमलेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह,केदार नाथ सिंह,महासंघ के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, डॉ.मनोज कुमार गुप्ता,रमेश कुमार राम,कुमारी अलका किरण भारती,गंगा प्रसाद, ने संबोधित किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 27 सितंबर 25

rktvnews

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे।

rktvnews

बक्सर:उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा 45 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

rktvnews

भोपाल:अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने तत्परता से घटना को अंजाम देने से पहले बरामद किए देशी रायफल और कारतूस!अभियुक्त भागने में सफल

rktvnews

इंदौर के मांगलिया स्थित तलावली चांदा में अतिशीघ्र प्रारंभ होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेट्री।

rktvnews

Leave a Comment