RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

चतरा/झारखंड 09 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। एक-एक कर लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्यओं को लेकर समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान से मिल उन्हें समस्याएं सुनाया। उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए सभी शिकायतकर्ताओं की बारी बारी से समस्याएं सुन, जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
समस्याओं में मुख्य रूप से जमीन, राशन, कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है।
उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के शिकायतों का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के चिंतन शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले की टीम ने आरा प्रखंड के बाढ क्षेत्र का दौरा किया।

rktvnews

पटना:नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लद्दाखी आंदोलनकारियों पर दमन की निंदा।

rktvnews

दरभंगा में हैण्डबॉल, खो-खो एवं वुशु खेल विधा के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षक 07 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

बक्सर: नशा मुक्ति अभियान के तहत आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

राजस्थान:सिंगापुर को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का आमंत्रण।

rktvnews

Leave a Comment