RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छाता मरम्मत करने वाली महिला को दिए 50 हजार।

भोपाल/मध्यप्रदेश 06 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा के रेलवे स्टेशन माधवगंज पर इंदौरी पान भंडार की दुकान पहुँचे। दुकान के समीप लुंहागी मोहल्ला निवासी दुर्गाबाई वंशकार छाता मरम्मत का कार्य कर रही थी। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें देखते ही उनके पास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दुर्गाबाई से उनका हाल-चाल पूछा। दुर्गाबाई वंशकार ने अपनी जीविका उपार्जन की पीड़ा मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्गाबाई वंशकार को स्वेच्छानिधि से रोजगार के लिए 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि तत्काल देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पचास हजार रूपये का चेक दुर्गाबाई पत्नि मुकेश वंशकार को सौंपा। दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाड़ली बहना के 1000 रूपये मिल रहे हैं। पहले 600 रूपये पेंशन मिलती थी अब 1000 रूपये मिल रहे हैं।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़: रायपुर : जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला द्वितीय पुरस्कार।

rktvnews

जयपुर, 15 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले बालक-बालिकाओं को मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में काला धतूरा और श्रीमती मिश्र ने अश्वगंधा का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rktvnews

भोजपुर:अवीर गुलाल और होली गीतों से संपन्न हुआ होली मिलन समारोह :निदेशक मनोज कुमार

rktvnews

बजट 2025: मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात।

rktvnews

भोजपुर:डा आर दयाल आइटीआई में 87 छात्रों का हुआ कैंपस सलेक्शन, संस्थापक आर डी सिंह ने जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment