RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सर्वांगीण विकास हेतु घोषित एवं प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की।

देहरादून/उत्तराखंड 28 जुलाई।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मांगे गए 10-10 प्रस्तावों तथा मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 110 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। एसीएस ने उक्त प्रस्तावों एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों से विधायकों के प्रस्तावों की उपयुक्तता के संबंध में प्राप्त आख्याओं के आधार पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके साथ एसीएस रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि माननीय विधायकों के जिन प्रस्तावों के संबंध में प्रारंभिक परीक्षण में कुछ तकनीकी दिक्कतें परिलक्षित हुई हैं, उनके संबंध में संबंधित मा. विधायकों से चर्चा करते हुए तत्काल यथोचित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।
बैठक में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, हरीचंद सेमवाल, अपर सचिव विनीत कुमार, डॉ. अमनदीप कौर, सी. रविंशकर, जगदीश काण्डपाल तथा सम्बन्धित विभागों के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भूख हड़ताल पर वीकेएसयू कैंपस में बैठे रहे सेवा निवृत कर्मचारी!26 अक्टूबर से आमरण अनशन पर।

rktvnews

विरोधियों को आते होंगे आरके सिंह के विकास के डरावने सपने:राजेश सिंह

rktvnews

मेरा पहला वोट, देश के लिए…

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने विधि कार्य विभाग के साथ मिलकर एलआईएमबीएस पोर्टल पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में शहर में शनिवार को निकलेगी भरत मिलाप झांकी, तैयारी पुरी।

rktvnews

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment