RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कारगिल दिवस पर पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 जुलाई। स्थानीय मझौंवा स्थित “शांति स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कारगिल दिवस पर आज पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान समारोह विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेजर राणा प्रताप सिंह (से नि.),विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ।इसे मौके पर अमर शहीद जवानों को पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया।

कारगिल की चोटी पर लहराता तिरंगा सैनिकों के कुर्बानी का प्रतिफल:मेजर राणा प्रताप

मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए मेजर राणा प्रताप सिंह ने कहा की विद्यालय परिवार द्वारा हम लोगों को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया है ।हमारा सैनिक परिवार सदैव देश के लिए सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार रहता है। सैनिक ही देश के आन बान और शान है। भारत के जांबाज सैनिकों की कुर्बानी है कि आज हमारा तिरंगा कारगिल की चोटी पर लहरा रहा है।

शहीदों की कुर्बानी सदैव नमनीय:निदेशक डा द्विजेंद्र किरण

अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि हमारे सैनिक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शरहद पर तैनात रहते हैं। वीर सैनिकों की सजगता, कर्मठता और मां भारती की प्रतिष्ठा पर कोई आंच नहीं आये इसके लिए प्राणों की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं। सीने पर गोली खाते हैं लेकिन कभी पीठ नहीं दिखाते। ये है देश के सच्चे प्रहरी जिसके कारण चैन की नींद सो पाते हैं।उन्होंने कहा कि संभावना आवासीय उच्च विद्यालय जिस जगह पर है वह मुहल्ला भी मझौंवा निवासी शहीद शुभ नारायण सिंह के नाम स्थापित है।
स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध हमारे लिए ऐतिहासिक विजय गौरव गाथा है।जो हमें अपने सैनिकों पर, अपने राष्ट्र पर, अपने पुरातन महापुरुषों की वीर गाथा पर गौरव करता है और करता रहेगा।जंग में शहीद जवानों के परिवार वालों की भावनाओं की कमी पूर्ति नहीं की जा सकती, लेकिन इन्हें सम्मान तो दिया ही जा सकता है।इस मौके पर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पूर्व सैनिकों में सूबेदार मेजर जे.एन. सिंह, शंकर शर्मा कन्हैया सिंह, धनपत तिवारी, नायब सूबेदार ललन सिंह, रामबरन सिंह, सूबेदार मेजर एके सिंह, सूबेदार रामदयाल सिंह, सूबेदार मेजर बलराम कुमार राय, सिपाही शिवपूजन सिंह एवं वही वीरांगनाओं में सुंदरी देवी, रामझारों देवी, राज कुमारी, नीलू देवी, लगन देवी, सरस्वती देवी, हीरा देवी, शांति देवी, धनपातो देवी, भागमानो देवी, उषा देवी, पुष्पा कुमारी, मनोरमा देवी, सुहागिन देवी एवं शांति देवी हैं।अंत में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुमार द्विजेंद्र ,संचालन अरविन्द कुमार ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने की। स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा आशना सिंह, तन्या सिंह, रिया, आरुशी राज, मनिषा यादव, सुप्रिया कुमारी, कुमारी वैष्णवी, पल्लवी कुमारी, विद्या ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम” के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार अमितेश रंजन का योगदान रहा।
.

Related posts

रायपुर : उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार दिवाकर प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के तहत बड़ी पहल, बाह्यश्रोत से प्रतिनियुक्त हिमांशी को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर इकाई ने जवनिया में बाढ़ पीड़ितो में किया राहत समाग्री वितरित।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति सरयू राय द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग किया गया बैठक।

rktvnews

जिला गंगा समिति व वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय में वृक्षारोपण।

rktvnews

राजस्थान:महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं को समय से करें पूरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment