RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वासकी जमीन और आवास की गारंटी के लिए कानून बनाओ!आरा मे जमीन दो,आवास दो नही तो होगा आंदोलन: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह)16 जुलाई।आज भाकपा माले धरहरा-बेगमपुर ईकाई की बैठक सम्पन्न हुई।यह बैठक भाजपा हटाओ,देश बचाओ अभियान के तहत रखी गयी थी। इस बैठक मे आरा नगर के बहिरो लख से बघवतपुर तक नहर पर बसे गरीबों को उजाड़ने की सरकार की योजना पर चर्चा की गई साथ ही मनरेगा की तरह ही शहरों मे शहरी रोजगार गारंटी योजना सरकार को लानी चाहिए मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता धनंजय सिंह ने की। बैठक मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी मौजूद थे।
धरहरा मे बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर के नहर पर हजारो परिवार बसे है जिन्हे प्रशासन ने उजाड़ने का नोटिस दे रखा है।माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बगैर वैकल्पिक ब्यवस्था के उजाड़ना अनुचित है भाकपा माले इन गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करेगा।
क्यामुद्दीन अंसारी ने सरकार से मांग की है कि सभी गरीबों के लिए वास भूमि और आवास की गारंटी के लिए कानून बनाये ताकी सभी गरीबों को सरकार वास भूमि और उक्त जमीन पर आवास मुहैया करा सके।
बैठक भाकपा माले नेता ने कहा कि हम आरा मे जमीन दो, आवास दो आंदोलन शुरू करने जा रहे है जिसके तहत 26 जुलाई 23 को आरा अंचलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन होगा।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा उन्माद फैलाने मे जुटी है एक तरफ भाजपा के राज मे आदिवासीयों पर पेशाब किये जाते है तो दूसरी तरफ दलितो को जुता चटवाया जाता है वही दाढ़ी टोपी पहने वाहन चालक युवक को मुस्लिम समझकर पिटा जाता है।
माले नेताओ ने कहा कि भाजपा के राज मे कोई सुरक्षित नहीं है। हमे अपनी सुरक्षा ,आजादी,और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अमन इंसाफ का राज कायम हो इसके लिए भाजपा को भगाना ही होगा
बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे धनंजय सिंह, सोनालाल गुप्ता,राजेश चौधरी,कलावती देवी,नैना कुमारी,अशोका देवी,फुलवंती देवी,किरण देवी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:BEST DISTRICT ELECTION OFFICER अवॉर्ड से नवाजे गए जिलाधिकारी सुल्तानिया।

rktvnews

AIMIM नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उदभेदन।

rktvnews

गढ़वा:ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सहकारिता ही आधारशिला : डीडीसी

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बाल श्रम के विरुद्ध कड़ा एक्शन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान के निर्देश।

rktvnews

बिहार: डीजीपी आलोक राज से बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment