RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, रक्षाबंधन पर सरकार की सौगात।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गढ़वा की 2.22 लाख बहनों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की राशि हस्तांतरित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )19 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गढ़वा जिले की महिलाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिले के 2,22,590 योग्य एवं स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त माह की सम्मान राशि रक्षाबंधन के पूर्व सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की महत्वाकांक्षी पहल के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के माध्यम से रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की लाखों बहनों के खातों में समय पर सम्मान राशि पहुंचाई गई है। यह राशि महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा योजना के सभी स्वीकृत लाभुकों के खातों में अगस्त माह की राशि के अंतरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व के पूर्व योग्य लाभुकों को योजना की राशि समय पर प्राप्त हो सके।

रक्षाबंधन के अवसर पर सम्मान राशि प्राप्त होने से जिले की बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक राहत एवं संबल मिला है। यह राशि पर्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में योजना की निर्धारित राशि अंतरित कर दी गई है। लाभुक अपने बैंक खाते, बैंकिंग एप, एटीएम अथवा संबंधित बैंकिंग माध्यम से राशि के अंतरण की जांच कर सकती हैं।

तकनीकी समस्या होने पर संबंधित कार्यालय से करें संपर्क

जिला प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि यदि किसी लाभुक को राशि के अंतरण से संबंधित किसी प्रकार की तकनीकी अथवा बैंकिंग समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे अपने *संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा बैंक शाखा* से संपर्क करें। योजना से जुड़ी जानकारी एवं आवश्यक सहायता के लिए *सामाजिक सुरक्षा कोषांग* से भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने आमजनों एवं लाभुकों से यह भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा योजना से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की 2,22,590 बहनों तक सम्मान राशि पहुंचाना महिला सशक्तीकरण, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Related posts

भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को सांस्कृतिक पुनर्जागरण के माध्यम से राष्ट्र और विश्व के सामने पुनः प्रस्तुत किया जा रहा है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

rktvnews

पटना:विधानपरिषद सभापति के आवास पर केंद्र सरकार के मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं सतीश चंद्र दुबे का किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

यूपी में बिजली वितरण में ऐतिहासिक बदलाव।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सौगात : राज्यपाल ने 55 सीटर एसी बस को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

डीएफएस ने सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में आरक्षण को लागू करने, दिव्यांगजनों के लिए सेवाओं की पहुंच और लोक शिकायतों के निपटान के लिए वर्कशॉप आयोजित की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment