RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और निर्वाची पदाधिकारी 45-घाटशिला वि.स निर्वाचन क्षेत्र हुए शामिल।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)25 अक्टूबर।अनुमंडल सभागार, घाटशिला में 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव 2025 के सभी उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम को सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक गजराव भूपल, व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संबोधित किया। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई, जिनमें आदर्श आचार संहिता(MCC), C-Vigil एप, व्यय लेखा संधारण, चुनाव में प्रचार-प्रसार की सामग्री का पूर्व प्रमाणीकरण, फॉर्म 17 सी, बीएलए नियुक्ति पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, चुनाव प्रचार के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों तथा उल्लंघन की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही C-Vigil एप के माध्यम से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों को मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज करने की प्रक्रिया, उसके निस्तारण की समय-सीमा तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था से अवगत कराया गया।
व्यय से संबंधित दिशा-निर्देश में चुनाव व्यय की सीमा, लेखा संधारण की प्रक्रिया, व्यय लेखा प्रस्तुत करने के नियम तथा व्यय प्रेक्षक की भूमिका की जानकारी दी गई। साथ ही MCMC (मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति) द्वारा मीडिया विज्ञापन के अनुमोदन की प्रक्रिया, पेड न्यूज की पहचान और रोकथाम से जुड़ी व्यवस्था की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को मतदान दिवस पर प्रयुक्त फॉर्म 17C के महत्व, मतदान केंद्र पर मतगणना एवं रिकॉर्डिंग प्रक्रिया में इसकी भूमिका की जानकारी साझा की गई। प्रत्येक उम्मीदवार के बूथ स्तर एजेंट की भूमिका, उनके अधिकार, दायित्व तथा मतदान केंद्रों पर आचरण संबंधी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिसम्मत संचालन से अवगत कराना था, ताकि उपचुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया शांति, सुव्यवस्था और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।

Related posts

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 38 परिवेदनाएं आईं, 13 का मौके पर ही किया निस्तारण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण!बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम वासियों से की वार्ता।

rktvnews

पार्किंसंस रोग से जूझते हुए सृजित हुए ‘पुष्कर के उद्गार’।

rktvnews

पटना : ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

सॉस लैब्स ने एआई-ड्रिवन टेस्ट ऑटोमेशन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में खोला आरएंडडी (R&D) हब

rktvnews

टेक्नो के नए स्मार्टफोन्स अब फ्लिपकार्ट पर आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध।

rktvnews

Leave a Comment