RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ का 300 मीट्रिक सुगंधित चावल किया रवाना।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 30 दिसंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुगंधित चावल अर्पण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। सुगंधित चावल अर्पण समारोह में राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से जन्मभूमि अयोध्या के लिए सुगंधित चावल भेजा गया है।
श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

इंटरनेशनल एक्सीलेंस टीचिंग अवार्ड 2023से सम्मानित हुए डा अभय कुमार मिश्रा।

rktvnews

भोजपुर:अच्छी शिक्षा हेतु अच्छा स्वास्थ्य होना आवश्यक : योगाचार्य सूरज प्रकाश

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान की अध्यक्षता में सिविल मिलिट्री लाइजन कांफ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन!मुख्य अतिथि के रूप में जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने की शिरकत।

rktvnews

10 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment