RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की, फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )08 जून। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण को लेकर जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, किसानों के पंजीकरण, बीमा कवरेज तथा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, असामान्य मौसम तथा अन्य कृषि जोखिमों से होने वाले नुकसान के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित किया जाए तथा पात्र किसानों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही बीमा संबंधी शिकायतों एवं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना की नियमित निगरानी की जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को समय पर बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें तथा किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

भारतीय नौसेना का आउटरीच कार्यक्रम जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख)

rktvnews

शब्दभूमि प्रकाशन की राष्ट्रीय संगोष्ठी में डिजिटल युग की हिंदी लघुकथा पर व्यापक विमर्श।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माण्डू का पुरातात्विक वैभव देखा

rktvnews

राजस्थान:खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया खेल संकुल का निरीक्षण।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment