RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसोसिएशन की बैठक में शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के पालन के साथ विद्यालय संचालन हो : अविनाश कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जून।यूनिवर्सल (10+2) पब्लिक स्कूल, बिहियां में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के बिहियां प्रखंड की प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई l जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निलकमल सिंह तथा संचालन सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने किया । संगठनात्मक बैठक का उद्घाटन एसोशिएसन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन,उपाध्यक्ष अविनाश कुमार,मुख्य सचेतक नीरज कुमार सिंह, सचिव मनोज कुमार, समन्वयक सियाराम ओझा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में निजी विद्यालयो के निदेशक एवं एसोसिएशन लिडर्स उपस्थित रहे। सबका अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।बैठक को उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने मुख्य रूप से एसोशिएसन के विस्तार,संगठन की जरूरत, उसकी मजबूती के लिए सबके सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के पालन के साथ विद्यालय संचालन पर जोर दिया। उपस्थित एसोशिएसन लिडर्स ने एक स्वर में इसका समर्थन किया ।उपाध्यक्ष ने “संघे शक्ति कलि युगे” का नारा दिया। सभी विद्यालय संचालकों का आह्वान करते हुए उन्होनें विद्यालय के संचालन हेतु अधिकारों की रक्षा,मौलिक कर्तव्यों के पालन पर भी जोर दिया। वर्तमान समय में शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पत्र का हवाला देते हुए सभी संचालको को इसके जांच के लिए प्रपत्रों को पूरी तरह से विधिवत तैयार रखने की सलाह दी।यदि किसी भी प्रकार की कमी होगी तो प्राप्त गाइडलाइंस के तहत्त उसे पूरा किया जाएगा। सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने निजी विद्यालयों से संबंधित हर तरह की समस्याओं के समाधान हेतु स्टेप टू स्टेप विधिवत तरीकों को बताया। सचिव ने ज्ञानदीप पोर्टल पर नामांकन अप्रूव्ड करने, नामांकन पंजी पर नाम चढ़ाने के लिए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, माता पिता का आधार कार्ड ,आय, जाति, अवासीय प्रमाण पत्र जरुर जमा कराने पर बल दिया। सचिव ने विस्तार से चर्चा करते हुए सभी संचालको से यूडायस पोर्टल,ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर छात्रों का Progression करने ,Dropbox में नाम डालने, नाम हटाने की सलाह दी। कक्षा नर्सरी से कक्षा 1लीं तक नाम जोड़ने की भी सलाह दी गई। जिन छात्रों का PEN-NO और जन्म तिथि उपलब्ध हों उन्हें Import करने पर भी बल दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मजबूती के लिए हर समय तैयार और सजग रहने की बात की । तत्पश्चात् बैठक की अध्यक्षता कर रहे निल कमल सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ह राष्ट्रगान के साथ ही बैठक के समाप्ति की घोषणा की गई। l इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेन्द्र सिंह, सौरव कुमार, प्रक,सचिव ऋषिकेश ओझा, संगठन सचिव ओम प्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष विजय साह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर चौबें,अजय कुमार रुद्र प्रताप,दुर्गेश कुमार सिंहा,अभय ओझा,मनोरंजन ओझा आदि रहे।

Related posts

आरा मुख्य डाकघर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष स्टॉल लगा की झंडो की बिक्री।

rktvnews

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक जतरा में शामिल हुईं।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने किया आरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment