RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भगवान ने नरसिंह अवतार लेकर की भक्त प्रह्लाद की रक्षा स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।आरा के बैंक कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ बैंक कॉलोनी स्थित मां मनोकामना मंदिर परिसर में आयोजित जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है।अनंत विभूषित स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने कथा के दौरान भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और भगवान विष्णु के प्रति उनकी अखंड भक्ति आज भी संसार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जब मनुष्य सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है तो बड़ी से बड़ी विपत्ति भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान का नाम लेने से रोकने के लिए अनेक यातनाएं दीं, लेकिन प्रह्लाद अपने ईष्ट के प्रति अडिग रहे। इन्होंने बताया कीअहंकार का अंत निश्चित है। हिरण्यकश्यप ने स्वयं को ईश्वर से भी बड़ा समझ लिया था, लेकिन भगवान ने नरसिंह अवतार धारण कर उसके अभिमान का नाश किया और अपने भक्त की रक्षा की।धर्म की सदैव विजय होती है।कथा में इस मौके पर भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज बिहार विधान परिषद के सदस्य सोनू कुमार राय गुड्डू सिंह बबुआन असमंजस यादव प्रसिद्ध समाजसेवी अमित कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह बब्लू सिंह मुकेश कुमार शुभम ओमप्रकाश उपाध्याय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिनका महाराज श्री ने व्यास पीठ से संम्मान किया। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस भागवत कथा महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की चर्चा की जा रही है। कथा के अंतिम दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाला हुआ सुरत से गिरफ्तार ।

rktvnews

उज्जैन:सट्टा खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में की प्रेस ब्रीफिंग।

rktvnews

इंडिया पोस्ट ने 31 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय राखी शिपमेंट की अनुशंसा की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

rktvnews

Leave a Comment