RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्मिक, ईवीएम एवं वज्रगृह कोषांग के कार्यों की की समीक्षा।

RKTV NEWS /सारण( छपरा) 02 मार्च।आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा विभिन्न कार्यों को लेकर पूर्व तैयारी की जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी अमन समीर ने आज अपने कार्यालय वेश्म में कार्मिक कोषांग, ईवीएम कोषांग एवं वज्रगृह कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई।
कार्मिक कोषांग के संदर्भ में बताया गया कि प्रत्येक मतदानकेन्द्र पर पीठासीन पदाधिकारी के साथ साथ तीन अन्य कर्मी चुनाव का कार्य सम्पन्न करायेंगे। चिन्हित मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्ज़र्वर भी प्रतिनियुक्त रहेंगे। कुछ कर्मियों को आकस्मिक परिस्थिति हेतु सुरक्षित रखा जायेगा। रिजर्व सहित लगभग 15700 पदाधिकारी एवं कर्मी मतदानकेन्द्र पर निर्वाचन का कार्य करायेंगे। सुरक्षा हेतु अलग से केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये जायेंगे। सभी कर्मियों का डेटाबेस तैयार कर त्रुटियों का निराकरण किया गया है।
ईवीएम कोषांग की समीक्षा के क्रम में बताया गया की सभी राजनीतिक दलों को ईवीएम के सीरियल नंबर के साथ सूची उपलब्ध कराई गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रुप से कहा कि ईवीएम को कोई भी मूवमेंट पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी राजनीतिक दलों के संज्ञान से ही सुनिश्चित किया जाय। किसी भी परिस्थिति में ईवीएम का अनावश्यक मूवमेंट नहीं होगा।
मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित वज्रगृह में सुरक्षित रखा जायेगा। वज्रगृह में सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस बलों के लिये पूर्व से उपयुक्त स्थल निर्धारित करने को कहा गया। विभिन्न वज्रगृह में कराये जाने वाले आवश्यक कार्यों के लिये अलग अलग एजेंसी का निर्धारण करने को कहा गया।
निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यों के लिये निर्धारित टाइमलाइन कैलेंडर के अनुरूप पूरा करने का निदेश दिया गया।
बैठक में कोषांग के वरीय पदाधिकारी नगर आयुक्त, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में आभासी मंच से ‘कलक्टर सिंह केसरी, नागार्जुन तथा कबीर जयंती समारोह’ संपन्न।

rktvnews

मनोज बाजपेयी की अवॉर्ड विनिंग थ्रिलर ‘जोरम’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, एंड एक्सप्लोर एचडी पर।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पुर्नप्रकाशित पुस्तक के संस्करण “फिलॉसोफी एंड एक्शन ऑफ़ आरएसएस फॉर हिन्द स्वराज” का लोकार्पण किया।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023, युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट।

rktvnews

पटना:अन्याय है याचना करने वाले को उसकी भाषा में न्याय का न मिलना : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

खैरागढ़:लोक कलाओं में एकात्मकता : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘लोक जीवन में कला’ पर विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment