RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सन्देश के आईसीडीएस भवन में “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अप्रैल।आज आकांक्षी प्रखंड सन्देश स्थित आईसीडीएस भवन में “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत यदि कन्या शिशु का जन्म संस्थागत प्रसव के माध्यम से हुआ है, तो उनके माता-पिता को सरकार द्वारा संचालित 26 विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य जिले में लैंगिक अनुपात को सामान्य एवं संतुलित बनाना है, साथ ही बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना है।
समारोह में एबीएफ, नीति आयोग सन्देश अंकित सिंह, आईसीडीएस कॉर्डिनेटर अरविन्द कुमार, एलएस शकुन्तला कुमारी, आरती देवी, विजया कुमारी सहित लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Related posts

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ग्रेटर नोएडा में भारत में पहली बार आयोजित की जा रही एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

rktvnews

बेंगलुरु का पेड़ों और झीलों समेत प्रकृति से बहुत गहरा नाता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

rktvnews

छठ पूजा में क्यों गाये जाते है छठी मइया के गीत? पर केंद्रित “भुनेश्वर भास्कर” का भोजपुरी में आलेख।

rktvnews

भोजपुर:योग दिवस पर “नवग्रह चेतना पुस्तक” का विमोचन मेरे लिए सुखद : कुमार अजय सिंह

rktvnews

वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक पल- जी20 समारोह में वैश्विक जैवईंधन गठबंधन की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment