RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार टाउन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को होगा।जिले के 1,15,684 पेंशनर्स के खातों में होगा 11.57 करोड़ राशि का सीधा हस्तान्तरण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 30 जून। अतिरिक्त जिला कलैक्टर प्रतिभा देवठिया ने कहा कि राजस्थान सरकार जरूरतमंदों को न्यूनतम 1,000 रुपये की पेंशन देकर उन्हें आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा दे रही है। देवठिया सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव की पूर्व तैयारियों पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी । उन्होंने समाज कल्याण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को जयपुर के झालाना स्थित आरआईसी में आयोजित किया जाएगा, वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार टाऊन में आयोजित होगा ।शेखावत ने बताया कि 31 मई, 2023 तक महंगाई राहत कैंप में पंजीयन करवाने वाले 1,15,684 पेंशनधारकों के खाते में 11.57 करोड़ राशि का भूगतान डीबीटी माध्यम से किया जाएगा । राज्य स्तर पर 42,95,276 पंजीयन करवाने वाले योग्य लाभार्थियों के खाते में 429.53 करोड़ राशि का हस्तान्तरण होगा । पेंशनधारकों में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशनर्स, एकलनारी पेंशनर्स, विशेष योग्यजन पेंशनर्स, कृषि वृद्धजन पेंशनर्स शामिल है ।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन जहां पहले 500 और 750 थी उसे बढ़ाकर अब न्यूनतम 1,000 रुपये प्रतिमाह कि गई है । साथ ही, प्रतिवर्ष स्वतः ही 15% वृद्धि का प्रावधान किया गया है। बैठक में एडिशनल एसपी जस्साराम बोस, डीओआईटी से योगेन्द्र यादव और एपीआरओ राजपाल लंबोरिया उपस्थित रहें ।

Related posts

भोजपुर:बी.एस.एस.बचरी के प्राचार्य डॉ.निर्मल राय को की गई विदाई।

rktvnews

तेलंगाना के किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी सौगात।

rktvnews

भोजपुर: नौजवानों और किसानों की विरोधी है सत्तारूढ़ मोदी की तानाशाह सरकार: श्रीधर तिवारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

rktvnews

बिहार विधान सभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की स्थल अध्ययन यात्रा दल – 1 के सभापित जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में सुपौल अन्तर्गत विभिन्न विभागों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment