RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

फिजूल की बयान बाजी न करें राम और लक्ष्मण! महापौर एवं उपमहापौर को करने दे विकास का काम:अजय सिंह

भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अजय सिंह

RKTV NEWS/अनिल सिंह 29 जून।विगत दिनों से आरा नगर निगम में चल रहे महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी एवं उपमहापौर प्रतिनिधि सरोज सिंह के द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप पर बखोरापुर निवासी उद्योगपति भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सह समाज सेवी अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए इसे शर्मनाक बताते हुए बेफजूल के वाद विवादों को खत्म कर विकास की बात करने के गुजारिश की है।

रामायण को न बदले।

उद्योगपति अजय सिंह ने कहा की चुनावों में प्रचारित राम और लक्ष्मण की जोड़ी को बरकरार रखे। राम और लक्ष्मण के चरित्रों त्याग और आदर्श की भावनाओ का पालन करें।फिजूल की बयानबाजी ठेकेदारी और कमीशन खोरी जैसे शब्दो और मीडिया में दिए जा रहे बयानों से परहेज करें एवं आरा के विकास पर आपसी सामंजस्य बनाकर चिंतन करें और अपनी पूर्व की राम लक्ष्मण की मर्यादित जोड़ी को बरकार रखें।

जनप्रतिंधियों का काम है जनता की समस्याओं को रखना।

सीएमडी ने कहा की नगर निगम की महापौर और उपमहापौर की जिम्मेवारी होती है जनता की समस्याओं को सुनना और शहर के विकास के सुझावों को नगर आयुक्त के समक्ष रखना। उन्होंने ने आपसी द्वेष को भुला विकास और उपलब्धियों पर ध्यान देने की बात कही।

जनता कर रही ठगा महसूस।

महापौर और उपमहापौर के प्रतिनिधियों के एक दूसरे की पोल और फिजूल की बयानबाजी पर अजय सिंह ने प्रतिनिधिद्वय से अपने संदेश में आग्रह करते हुए कहा की इस तरह की घटना से जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है और वो चिंतित है की विकास और आरा की सफाई और सौंदरीकरण की बात करने के बजाय एक दूसरे की पोल खोलने में लगे माननीयों से क्या इस शहर के विकास की आशा की जा सकती है? वो सोच रही है की क्या उन्होंने विकास और सौदार्यीकरण के नाम पर गलत लोगो का चुनाव कर दिया?

सक्षम है महापौर और उपमहापौर।

अजय सिंह ने अपने संदेश में कहा की जिस कदर घर परिवार को सजाने और सवारने का काम महिलाओं का है उसी प्रकार महिला महापौर इंदु देवी और उपमहापौर पूनम देवी आरा शहर को एक मॉडल शहर, सफाई और स्वक्छता के साथ सवारने और विकसित करने में सक्षम है।उन्होंने कहा की जनता द्वारा चुनी गई दोनो प्रतिनिधियों की मीडिया में दिए पूर्व के वक्तव्यों को सुना है जिससे वो एक गंभीर प्रतिनिधि के रूप में अपने आपको प्रदर्शित करती है।उन्होंने कहा की सरकार की महिलाओं के आरक्षण के प्रति भी यही सोच है इसलिए दोनों राम और लक्ष्मण से आग्रह है की आप अपने पूर्व के कामों में ध्यान दे और महिला प्रतिनिधियों को शहर के विकास के लिए काम करने दे।

Related posts

15 लीटर शराब के साथ एक गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:तरारी और सहार प्रखंड के एनडीए कार्यकताओ के बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

भोजपुर डीएम ने किया कोईलवर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शंकर सरैया (उत्तरी) एवं ग्राम पंचायत राज तुरकौलिया( पूर्वी) में गुरुवार को “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सब्जियों के अपशिष्‍ट से तेलंगाना में हो रहा है बिजली का उत्पादन।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य ने की उद्यमियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment