RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्व-प्रगणन अभियान में तेजी: बिहिया में घर-घर पहुंच रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज बिहिया प्रखंड क्षेत्र में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में स्व-प्रगणन (Self Enumeration) कार्य को सक्रिय रूप से करवा रहे हैं। इस दौरान वे घर-घर जाकर लोगों को स्व-प्रगणन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं तथा नागरिकों को स्वयं अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अब तक स्व-प्रगणन फॉर्म नहीं भरे हैं, वे शीघ्र इसे पूरा कर लें, क्योंकि इस कार्य के लिए अब केवल 4 दिन शेष रह गए हैं। उन्होंने कहा कि स्व-प्रगणन में भागीदारी से जनगणना प्रक्रिया को सरल, सटीक एवं पारदर्शी बनाया जा सकता है, इसलिए सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की राजनीतिक दलों संग अहम बैठक, अफवाहों पर न दें ध्यान।

rktvnews

शिक्षकों के हित में संजीव श्याम सिंह की आवश्यकता- शैलजा सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सिलाई–कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन।

rktvnews

दुमका:दशहरा एवं त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई – मिठाई एवं खाद्य दुकानों की हुई जांच।

rktvnews

Leave a Comment