RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित पहल।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा हेतु जनपद से एक नोडल अधिकारी एवं 10 तीर्थयात्री करेंगे सोमनाथ मंदिर के दर्शन।
जनपद के शिवालयों में भजन संध्या, कीर्तन, महाआरती, दीप उत्सव व रुद्राभिषेक का होगा आयोजन।

शिक्षण संस्थानों में शिव पुराण आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं काव्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)16 अप्रैल।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करने हेतु “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल प्रदेशवासियों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जनपद से 10 तीर्थयात्रियों एवं एक नोडल अधिकारी को सोमनाथ यात्रा कराए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
इसी क्रम में जनपद बागपत में जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति गठित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आज विकास भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन पूरे जनपद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाए।
उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आस्था, सांस्कृतिक दृढ़ता एवं आत्मगौरव का प्रतीक है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है और इतिहास में कई बार विध्वंस के बावजूद पुनर्निर्माण होकर भारतीय सभ्यता की अटूट शक्ति का संदेश देता है।
जनपद बागपत से चयनित 10 तीर्थयात्री विभिन्न वर्गों—महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, स्वयंसेवक, व्यापारी, सफाई कर्मी एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी होंगे। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यात्रा कार्यक्रम

18 अप्रैल 2026: बागपत से लखनऊ के लिए प्रस्थान
19 अप्रैल 2026: लखनऊ से सोमनाथ के लिए प्रस्थान
21 अप्रैल 2026: सोमनाथ (गुजरात) पहुंचना
22-23 अप्रैल 2026: विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता
24 अप्रैल 2026: सोमनाथ से लखनऊ वापसी

यात्रा के दौरान सोमनाथ संकल्प संवाद, मंदिर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ म्यूजियम भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीप उत्सव एवं स्थानीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी नोडल अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जनपद के सभी विकासखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में शिव मंदिरों पर भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 19 अप्रैल 2026 को पक्का घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान एवं यमुना महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के सहयोग से जनपद के शिक्षण संस्थानों में शिव पुराण पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं काव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ा जाएगा। 18 अप्रैल को जिलाधिकारी द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान तीर्थ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ,जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा, एडीपीआरओ नितिन कुमार जिला सहायता रोजगार अधिकारी विपिन कुमार सहित समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे

Related posts

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा द्वितीय साप्ताहिकी सोमवारीय बैठक की गयी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

पटना:बरसी पर याद किए गए माले नेता का. बृज बिहारी पांडेय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लोकसभा में वक्फ़ बिल पारित होने पर बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित किया

rktvnews

आयुफार्म 2025 औषधीय जड़ी—बूटियों की खेती का सर्टिफिकेट कोर्स एआईआईए में संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की नेशनल असेंबली को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment