RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर ने राष्ट्रपति से भेंट की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 अप्रैल।ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर, महामहिम डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।
डॉ. स्टॉकर की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2024 में भारत और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा ने हमारे संबंधों को एक नई दिशा दी, जिससे नवाचार, नवीकरणीय एवं स्वच्छ ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन तथा एआई जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार हुआ है।
राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के निष्कर्ष के तुरंत बाद हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे भारत और ऑस्ट्रिया के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रियाई कंपनियों के लिए भारत में व्यापार और निवेश के विस्तार के व्यापक अवसर हैं, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और ऑस्ट्रिया दोनों ही ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 2024 में शुरू किया गया ‘इंडिया-ऑस्ट्रिया स्टार्टअप ब्रिज’ इस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत कर रहा है।
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी महत्वपूर्ण आयामों को गति प्रदान करेगी।

Related posts

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

देवघर:’गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम’ से सुदृढ़ होगी सुरक्षा व्यवस्था, थाना प्रभारियों को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 05 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

राजस्थान:ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार करें कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

rktvnews

नितिन गडकरी ने केरल में 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कुल 105 किमी लंबाई वाली 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

तुलसी दास की काव्य-प्रतिभा अतुल्य, मर्यादा पुरुषोत्तम राम को ‘ईश्वर’ बना दिया!प्रबुद्ध हिंदू समाज ने मनायी जयंती, सम्मानित हुए विद्वान ।

rktvnews

Leave a Comment