RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त, रामनिवास यादव समेत वरीय पदाधिकारियों ने लिया स्थल का जायजा।

16 अप्रैल को जरीडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन।

इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम खुलेंगे तथा यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)14 अप्रैल।गिरिडीह के जरीडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज उपायुक्त, रामनिवास यादव ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए शिलान्यास कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि स्थल पर समुचित बैरिकेडिंग, मंच की मजबूती और विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने पेयजल एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 16 अप्रैल को मंत्री, सुदीव्य कुमार, गिरिडीह लोकसभा सांसद, चंद्रप्रकाश चौधरी,  राज्यसभा सांसद, डॉ सरफराज अहमद एवं माननीय विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा जरीडीह इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उपायुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है, ऐसे में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। साथ ही पार्किंग स्थलों का समुचित निर्धारण कर लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम खुलेंगे तथा यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर, अंचलाधिकारी, जितेंद्र प्रसाद, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़:युवा कथक कलाकार सचिन कुम्हरे : अपनी कला से जीत रहे दिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आकांक्षा योजना कर रही है होनहार विद्यार्थियों के सपने साकार।

rktvnews

फिर शुरू हुआ टमाटर बिक्री केंद्र ₹70

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 नवंबर 23 को इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

नई दिल्ली:पीयूष गोयल ने भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद – ईईपीसी इंडिया के 70वें वर्ष के समारोह का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में की गई पंचायतों में क्लस्टर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment