राजस्थान सीमा में जल संसाधन मंत्री एवं गृह राज्यमंत्री ने किया स्वागत।

लोक कलाकारों की प्रस्तुति देखकर भाव विभोर हुई राष्ट्रपति।
RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)21 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नें शनिवार को गिरिराज महाराज की परिक्रमा की। उनका उत्तरप्रदेश से राजस्थान पहुंचने पर जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह डेढ़म ने स्वागत किया।
राष्ट्रपति के राजस्थान सीमा में पंहुचने पर ब्रज के प्रसिद्ध मयूर लोकनृत्य कलाकारों के दल ने भव्य प्रस्तुति देकर स्वागत किया। राष्ट्रपति नें राजस्थान सीमा में प्रवेश कर पैदल परिक्रमा की तथा लोक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से प्रफुल्लित दिखाई दी।
उन्होने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और उनके साथ फोटो खिचवायें। इस अवसर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई, जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुलसिह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


