RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी सिंहभूम: उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का किया उद्भेदन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)02 मार्च।आगामी होली पर्व के मद्देनजर गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री व जमाखोरी पर उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद की छापेमारी टीम ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर 2 मार्च को एम०जी०एम थाना अन्तर्गत अवध डेंटल कॉलेज के सटे बने ऊंचे चहारदीवारी युक्त राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन किया। छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग व फ्लेवर देने में प्रयुक्त केरामेल लीटर, प्लास्टिक के ड्रम में तैयार रंगीन विदेशी शराब तथा करीब 80 पेटियों में, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, रॉयल गोल्ड कप आदि ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया है। कुल बरामद विदेशी शराब की मात्रा का आंकलन किया जा रहा है ।

Related posts

पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व किशोर कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

देवघर: सफ़लता की कहानी:गेंदा फूल की खेती से संवरा लक्ष्मी का जीवन!

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वाराणसी:विशालाक्षी मंदिर में श्रद्धालुओं में हुआ प्रसाद का वितरण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment