RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय,डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)02 मार्च।जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रूप से अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ शहर के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान आम लोगों को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
आगामी होली पर्व और रमजान को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
फ्लैग मार्च के दौरान होलिका दहन के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्थलों पर विधि-व्यवस्था की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि होलिका दहन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उपद्रव फैलाने या समाज का वातावरण दूषित करने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
एसएसपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिला प्रशासन ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि दरभंगा की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रशासन द्वारा पूरी तरह सतर्क है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

कॉरपोरेट मामलों और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित संसद खेल महोत्सव 2025 – पूर्वी दिल्ली के हिस्से के रूप में सड़क सुरक्षा विषय पर नमो रन की मेजबानी की।

rktvnews

सदर अस्पताल गढ़वा में HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

rktvnews

राममय हुई इंदौर नगरी, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर।

rktvnews

चतरा:सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागर ने रामनवमी पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आरके सिंह के खिलाफ नारेबाजी पर क्षोभ प्रकट किया।

rktvnews

Leave a Comment