RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 : पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)22 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत दिनांक 23 फरवरी 2026 को नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर आज इंडोर स्टेडियम, दुमका में निर्मित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों से वार्ता कर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्रियों का वितरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे 23 फरवरी 2026 को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts

ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान में सर्वांगीण विकास होगा सुनिश्चित: मुख्यमंत्री

rktvnews

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

मिट्टी में मिलते जा रहे, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के अरमान।

rktvnews

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

Leave a Comment