RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरकार ने 41 प्रतिशत हस्तांतरण के वर्टिकल शेयर को बनाए रखने के लिए 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों को स्वीकार किया।

राज्यों को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वित्त आयोग के अनुदान के रूप में 1.4 लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 फ़रवरी।केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि सरकार ने 41 प्रतिशत हस्तांतरण के वर्टिकल शेयर को बनाए रखने के लिए 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों को स्वीकार किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, “ सरकार ने 41 प्रतिशत हस्तांतरण के वर्टिकल शेयर को बनाए रखने के लिए 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों को स्वीकार किया है। आयोग की संस्तुतियों के अनुसार मैंने वित्त आयोग के अनुदान के रूप में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।”

इसके बाद, निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयोग ने 17 नवंबर, 2025 को राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट दाखिल की थी और सरकार संविधान की धारा 281 के तहत अधिदेश के अनुसार संसद में आयोग की संस्तुतियों पर कार्रवाई रिपोर्ट पर आधारित वर्णन सहित ज्ञापन रिपोर्ट को प्रस्तुत करेगी।

Related posts

पटना :राहुल सांकृत्यान एवं गिरिजा वर्णवाल की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया स्काईलाइट स्वीट्स का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:एकौना और पिरौटा ने लहराया जीत का परचम।

rktvnews

दरभंगा:सदर के छोटाईपट्टी पंचायत में प्रभारी डी.एम के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

“टेलीविजन मेरी जड़ें हैं” — नए प्रोजेक्ट्स और रियलिटी शोज़ को लेकर उत्साहित हैं चाहत खन्ना।

rktvnews

उदयीमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment