RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंसाफ मंच के राज्य सचिव द्वारा दिया गया बयान समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करनेवाला!ऐसे संगठनो पर रोक लगनी चाहिए- दुर्गा राज

भाजपा भोजपुर अध्यक्ष दुर्गा राज

RKTV NEWS/अनिल सिंह,19 जून। रविवार को इंसाफ मंच आरा नगर कमिटी की बैठक मे मंच के राज्य सचिव और अन्य वक्ताओं द्वारा दिए गए बयानो को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने आपत्ति जनक बताते हुए घोर निंदा करते हुए भत्सर्ना की है।
इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आए दिन कोई भी समाज विरोधी और देश विरोधी बाते कर अपनी वाहवाही लुटने मे लगा है,लेकिन प्रशासन मुकदशक बनकर देखती और सुनती रहती है। उन्होने कहा कि जहाँ एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ सबका विकास कर रही है। वही कुछ चंद संगठनो और पार्टियों द्वारा धृतराष्ट्र बनने का नाटक कर गरीब और दलित वर्गो को भरमाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की सारी योजनाएं गरिबो,महिलाओं और सभी धर्म वर्गो के लिए अनवरत चल रही है ,जिसे वे लोग लाभ प्राप्त कर अपने जीवन सँवार रहे है और आजादी के बाद पहली बार वे सुशासन का सुख पा रहे है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकरता आज घर-घर जा कर उन सभी गरीबो,दलितो और महिलाओं को योजनाओं के बारे मे बता रहे है और लाभ प्राप्त करवा रहे है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जितनी काम गरिबो,दलितो और महिलाओं के लिए की है आजादी के 60 वर्षो तक किसी भी सरकार ने नही की है।
उन्होने कहा कि उक्त संगठन के राज्य सचिव द्वारा ये कहना कि आज भाजपा के निशाने पर देश के मुस्लिम, दलित और महिलाएं है। पहली बार केन्द्र मे कोई सरकार उनके विकास की चिन्ता की है तो वह भाजपा की सरकार है और इसे भारत की जनता अच्छी तरह जानती है।
भोजपुर सहित बिहार के सभी जिलो के लोग जानते है कि मार-काट और दलितो पर शोषण करनेवाली पार्टी माले का आज जनाधार घसक चुका है। यहाँ की जनता अच्छी तरह जान गई है कि मुस्लिम तुष्टिकरण और दलितो को बेवकूफ बनाकर राजनीति करने वाली पार्टी का समुल नष्ट हो चुका है। आज के दलित हो पिछड़ा हो या अतिपिछड़ा सभी भाजपा के साथ है।वे वही पार्टी है जिसके मार-धाड़ करने के कारण कितने गरिबो-दलितो को जान गंवानी पड़ी और उन्हे पलायन करना पडा़। आज के दलित हो या कोई भी धर्म के लोग किसी के बहकावे मे आनेवाले नही है।भाजपा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति नही करती,बल्कि सभी धर्मो को साथ ले कर चलती है और सबका विकास करती है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव द्वारा रामनवमी पर्व पर आरोप लगाना साफ दिखाता है कि वे समाज को तोड़कर देश को कमजोर करने की फिराक मे है।उनके इस मंसूबे को भारतीय जनता पार्टी कभी पूरी नही होने देगी। रामनवमी पर्व के दौरान निकलनेवाली जुलूस मे लाखो लोग अपने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर और उनको आदर्श मानते हुए अपना जीवन जीने के लिए संकल्पित रहते है। उक्त जुलूस मे केवल हिन्दू ही नही,वरन मुस्लिम, जैन सिक्ख सहित सभी धर्मो के लोग योगदान देते है और पानी-शरबत भी पिलाते है।
आरा मे लगातार 23 वर्षो से श्रीरामनवमी महोत्सव जुलूस धूम-धाम से निकलता आ रहा है।आज तक न कोई दंगा हुआ और न ही कोई अप्रिय घटना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और देश मे चतुर्मुखी विकास देखकर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति करनेवालो का मानसिक संतुलन खराब हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी ऐसे संगठन जो सार्वजनिक रुप से असामाजिक और धार्मिक सौहार्द विगाड़ने की बात करती है, ऐसे संगठन और पार्टियो पर रोक लगाने और उन पर प्रशासनिक कारवाई करने की मांग करती है।

 

Related posts

पटना:विश्व में सबसे तेज़ी से बढ़ रही भाषा है हिन्दी : प्रेम कुमार

rktvnews

सुपौल: डीएम की अध्यक्षता में NARCO Coordination Centre के जिलास्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर जिले को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाना है लक्ष्य : कुमारी सुनीता सिंह

rktvnews

2024 महिंद्रा थार ROXX, नेक्स्ट-जेनेरेशन रिबाउंड स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ मोनरो OE सॉल्यूशंस डैम्पर्स की सुविधा।

rktvnews

सोचा था कभी अपनी कहानी लिखूँगा: शिवानंद तिवारी

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला संवाद उ०प्र०, स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment