RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 जनवरी। शनिवार को समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई । बैठक में प्रशासनिक-पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि पिछले माह में नार्कोटिक्स से संबंधित 23 एफआईआर दर्ज किए गए तथा नशा कारोबारियों को चिन्हित कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
उपायुक्त ने कहा कि सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में यह सुनिश्चित करें कि नशापान की वस्तुओं की बिक्री नहीं हो । उन्होने अभियान चलाते हुए स्कूली बच्चों को जागरूक करने तथा ठेला-गुमटी में सिगरेट या अन्य नशापान के वस्तुओं की बिक्री को हतोत्साहित करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि नशे के कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तथा युवाओं को इसके दुसप्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाये ।
थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इंटेलिजेंस को मजबूत करें और नशा कारोबारियों को विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस, उत्पाद, ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने की बात कही गई। दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवा या डॉक्टर के प्रस्क्रिप्शन के बगैर दवा बिक्री करने पर निरंतर जांच का निर्देश ड्रग इंस्पेटर को दिया गया । साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें। बैठक में जिला के वरीय पदाधिकारियों के अलावे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकायों के पदाधिकारी समेत ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

rktvnews

भोजपुर:कार्यकर्त्ता सम्मान सह बुथ कमिटी बनाकर पार्टी को मजबूत बनाना लक्ष्य:पूर्व विधायक सरोज यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण, की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आत्मनिर्भर भारत: रक्षा मंत्री ने उद्योग साझेदारी के माध्यम से उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment