RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बजट पूर्व कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पक्षों से किया विस्तृत संवाद, प्राप्त सुझावों की रिपोर्ट वित्त मंत्री को सौंपी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जनवरी।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने आज दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। श्री चौहान ने हाल के सप्ताहों में देश के विभिन्न राज्यों का दौरा किया और राज्यों के अलावा दिल्ली में भी प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं तथा ग्रामीण उद्योगों एवं दोनों मंत्रालयों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से व्यापक संवाद स्थापित किया। इन चर्चाओं से प्राप्त विचारों और सुझावों को एक समग्र कृषि एवं ग्रामीण विकास के सुझाव के रूप में तैयार कर उन्होंने वित्त मंत्री को सौंपा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी आम बजट किसानों और ग्रामीण समाज के लिए प्रेरक होगा। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रधानमंत्री जी के “समृद्ध किसान, सशक्त गांव” के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Related posts

रामगढ़:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदकों से पैसे की मांग संबंधित शिकायत पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, तत्काल रूप से प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया आदेश।

rktvnews

राजस्थान: पूर्ण भव्यता से मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों की सफ़लताओ की गढ़ रहा नई कहानी।

rktvnews

हनुमानगढ़:समस्या से समाधान तक: जिला कलेक्टर को बताई समस्या,साहब सिंह के पोते दुष्यंत का तुरंत जारी हुआ आधार कार्ड।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज दिल्ली में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भारतीय नौसेना पोत आईएनएस किल्टन द्वारा वियतनाम की कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) की यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment