RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: दक्षिण एकौना और गड़हनी की टीमें बनी विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 दिसंबर।जिला फुटबाल संघ भोजपुर के तत्वाधान में आयोजित राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025-26 के पांचवा दिन का आज प्रथम मैच दक्षिण इकौना बनाम आरा एरो के बीच खेला गया। इकौना टीम के लिए प्रथम गोल निरंजन ठाकुर ने किया मैच में गलत खेल खेलने के कारण आरा एरो के खिलाडी को पीला कार्ड और लाल कार्ड दिखाया गया और मैदान के बाहर कर दिया गया।दूसरा गोल एकौना टीम के लिए रामप्रताप सिंह ने किया और तीसरा गोल राजीव सिंह ने किया दक्षिण एकौना के लवकुश सिंह को रेफरी द्वारा येलो कार्ड दिखाया गया और चेतावनी दी गई और इस तरह दक्षिण एकौना की टीम 3-0 से विजेता रही। इस मैच के के निर्णायक के रूप में राजकुमार, डॉ रंजन कुमार सिंह, धनजी कुमार और धर्मेश उपाध्याय थे। दूसरा मैच गडहनी फुटबॉल क्लब बनाम आरा वारियर के बीच खेला गया मध्यांतर तक दोनों टीम बराबरी तक रही मध्यांतर के बाद गडहनी टीम के खिलाडी शमशाद आलम ने अपनी टीम के लिए गोल किया इस तरह गडहनी टीम मैच मे आगे हो गई और गडहनी 1/0 से विजयी रहा।इस मैच के निर्णायक के रूप में डॉक्टर रंजन कुमार सिंह राजकुमार धनजी एवं धर्मेश उपाध्याय थे।

Related posts

04 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:रेड रन मैराथन 2024 में वीकेएसयू से तीन महिला और तीन पुरुष स्वयंसेवकों ने भाग लिया, हुए सम्मानित।

rktvnews

उद्योग मंत्री ने किया बानसूर उप जिला अस्पताल में करीब 30 करोड रूपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास।

rktvnews

विदाई !

rktvnews

वैशाली:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों में सोलराइजेशन तेज करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment